संत विनोवाभावे के परम सहयोगी के आवास पहुचकर पदरज संग्रह करते हुए उन्हें किया नमन

बहराइच। विकास क्षेत्र तेजवापुर एवं महसी में निवास करने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1930 में काशी में अंग्रेजी पुलिस की गोली से शहीद श्याम मनोहर तिवारी निवासी ग्राम एरिया, एवं हरिश्चन्द्र उपाध्याय गौड़ स्वतंत्रता सेनानी एवं संत विनोवाभावे के परम सहयोगी के आवास ग्राम ऐरिया हनिहन पुरवा जाकर पदरज संग्रह करते हुए उन्हें नमन किया गया तथा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। साथ ही प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857-58में शहीद चहलारी नरेश महाराजा बलभद्र सिंह की बेटी महारानी फूलकुंवरि के निवास स्थान पर जाकर पदरज संग्रह किया गया। इस दौरान विकास क्षेत्र महसी एवं तेजवापुर कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी परिसर में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी शिलालेख, स्मारक पर जाकर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों के पदरज संग्रह किया गया। स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय हरिश्चन्द्र उपाध्याय गौड़ एवं मौजूदा जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद बहराइच श्रावस्ती की अध्यक्षा श्रीमती कबूतरी देवी के पुत्र आशाराम उपाध्याय गौड़ ने बताया कि हमारे पूर्वजों स्वतंत्रता सेनानियों ने स्वतंत्रता संग्राम में देश की आजादी में 1941,1942 में बापू के आवाहन पर भाग लिया था। जिसके फलस्वरूप उन्हें कठोर मानसिक, और शारीरिक यातनाएं दी गईं थीं, और कारावास की सजा बहराइच, गोण्डा एवं नैनीजेल इलाहाबाद में भोगी थी। अंग्रेजों ने जमीन और घर जब्त कर नीलाम कर दिया था। हमारे पिता जी हरिश्चंद्र उपाध्याय गौड़ ने आजादी के लिए अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लेते हुए संत विनोबा भावे जी के भूदान यज्ञ समिति से जुड़ कर जमींदारों से जमीन दान लेकर भूमि हीन गरीबों को खेती के लिए भूमि दान करवाया। हमें आज गौरव प्राप्त हुआ है कि स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों के एकजुटता के प्रतीक प्रदेश कार्यवाह महामंत्री रमेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान एवं उनके उत्तराधिकारियों के अस्तित्व की रक्षार्थ शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों के पद रज संग्रह अभियान में हमें सम्मान करते हुए हमारे पूर्वज पिता के पद रज संग्रह अभियान का अवसर प्रदान किया। हमारी उत्तर प्रदेश एवं भारत सरकार से मांग है कि तहसील महसी के अन्तर्गत नवनिर्मित मार्गों तोरणद्वार शहीद श्याम मनोहर तिवारी, हरिश्चन्द्र उपाध्याय गौड़, महारानी फूलकुंवरि, पंडित वैद्य भगवान दीन मिश्र, ठा.हकुम सिंह विसेन सहित क्षेत्रीय शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर किया जाए। पंजाब, उत्तराखण्ड आदि राज्यों की भांति उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश के सेनानियों के उत्तराधिकारी को सम्मानित पेंशन के साथ साथ सभी सुविधाएं स्वीकृति प्रदान करें। जिससे हमारे पूर्वजों स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान एवं उनके उत्तराधिकारियों के अस्तित्व की रक्षा हो सके। इस अवसर पर संगठन संरक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी, संगठन उपाध्यक्ष हनुमंत शरन श्रीवास्तव, आदित्य भान सिंह महामंत्री, पंडित रामशरण, राजू मिश्रा उर्फ मुन्ना भैया, देवेश चंद्र मिश्र‘‘मजनूं‘‘ योगेन्द्र अवस्थी, विद्या प्रकाश अवस्थी, संतोष तिवारी, ननके तिवारी, विनोद गौड़, जयशंकर गौड़, महेंद्र गौड़, राम मिलन पाण्डेय, अभिलाष सिंह चैहान, महेश वर्मा, ननकऊ तिवारी, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, संतोष यादव सहित दर्जनों स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार एवं ग्राम के लोग उपस्थित रहे।