शेखापुर में चलाया गया पद रज संग्रह अभियान

बहराइच। विकास क्षेत्र विशेश्वरगंज अन्तर्गत ग्राम शेखापुर निवासी रघुपति सिंह, राम बक्श सिंह, आद्या बक्स सिंह, सरदार सिंह, गंगा राम तिवारी, सरजू यादव स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान एवं उनके उत्तराधिकारियों के अस्तित्व की रक्षा के लिए अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार संगठन के कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र के तत्वावधान में पद रज संग्रह अभियान चलाया गया। इस अवसर पर भारत सिंह, राम राज सिंह, अरुण सिंह, दुर्गेश सिंह, पवन सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, हनुमंत शरन श्रीवास्तव, बाबूलाल वर्मा, दिनेश प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, राजकरण सिंह, श्याम पाठक, सतीश सिंह, हरिकरन सिंह, मुनींजर सिंह, अमरदीप सिंह, दुर्गा सिंह, एवं विनय सिंह प्रशिक्षक कांग्रेस सेवादल सहित दर्जनों स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।