गन्ना मूल्य को लेकर रालोद ने दिया धरना

जौनपुर। राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष धनीराम यादव के नेतृत्व में चार सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में दिया धरना दिया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सत्र में चार महीने गन्ना मिलों के चलते हुए हो गये किन्तु गन्ने के लाभकारी मूल्य की घोषणा नहीें हुई। किसान एकलौता ऐसा उत्पादक है। जिसकों अपने उत्पाद के मूल्य तय करने का अधिकार नहीं है। अपने खून पसीने की सीचे गये फसल हो मिल मालिकों को देता जाता है लेकिन उसको यह नहीं पता होता कि उसकी फसल का कितना पैसा मिलेगा। पार्टी द्वारा सवा महीने से कियान संदेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पूरे प्रदेष में चार लाख से अधिक किसानों ने इस संदेष के माध्यम से मुख्य मंत्री को पत्र लिखकर गन्ना मूल्य की घोषणा कराये जाने की मांग किया लेकिन घोषणा नहीं की गयी। उन्होने मांग किया गन्ना मूल्य की घोषणा की जाय, आवारा पषुओं से किसानों की फसल बचाने हेतु उचित समाधान किया जाय। सभा को अषोक कुमार यादव, सत्य नारायण यादव, दया ष्षंकर यादव आदि ने सम्बोधित किया।