लूट की घटना का पुलिस ने किया सफल अनावरण

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक डाॅ0यशवीर सिंह ने सोमवार को पे्रस कांफे्रंस कर बताया कि पीड़ित तेजाबुद्दीन अंसारी पुत्र इस्लाम शेख निवासी निमियाडीह, थाना गढवा, जनपद गढवा (झारखण्ड) द्वारा 04 फरवरी,2023 को सूचना दी गयी कि 03 फरवरी,2023 की सायं गढवा रंका मोड़ से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गुरमुरा मोड़ ले जाने हेतु किराये पर उसकी स्वीफ्ट डिजायर कार को बुक किया गया पर जब वह हाथीनाला टोल प्लाजा क्रास किया तो पेशाब करने के बहाने गाड़ी रोकवाकर असलहे के बल पर लूट की घटना कारित की गयी। इस तहरीर के आधार पर थाना चोपन पर मु0अ0स0 16,2023 धारा 392 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक डाॅ0यशवीर सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी नगर को निर्देशित किया गया जिसके क्रम में घटना का सफल अनावरण करने हेतु अपराध शाखा की स्वाट, एसओजी, सर्विलांस व थाना चोपन की टीम गठित की गयी। इस टीम द्वारा घटना के अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अथक, लगन एवं परिश्रम से आसूचना संजाल तैयार किया गया। इसी क्रम में उपरोक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सोमवार को प्रातःसिन्दूरिया खैरटिया तिराहा चोपन से घटना से सम्बन्धित अभियुक्तगण रिकेश सिंह उर्फ बस्तिया पुत्र विजय कुमार सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी सेक्टर 10 नई बस्ती थाना ओबरा आशीष कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र महेश सिंह निवासी सेक्टर 10 नई बस्ती थाना ओबरा जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया एवं घटना में लूटा गया वाहन नं0 श्रभ् 14 क् 9368 (स्वीफ्ट डिजायर) कार बरामद किया गया। अभियोग में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी। पूछताछ का विवरण-अभियुक्तगण से पूछताछ पर अभियुक्तगणो ने बताया कि हमारे गिरोह मे हम दोनो के अतिरिक्त 02 और लोग है जिनका नाम सुशील कुमार उर्फ गुरु उर्फ रितेश पुत्र बैजनाथ राम निवासी ढाचाबार, थाना पाण्डू, जनपद पलामू (झारखण्ड) तथा दिलीप कुमार पासवान पुत्र संजय पासवान निवासी बासडीह खुर्द, थाना केतार, जनपद गढवा (झारखण्ड) है। सुशील कुमार उर्फ गुरु उर्फ रितेश उपरोक्त हमारे गिरोह के सरगना है, हम लोगों ने आपस मे प्लान के तहत गढवा से वाहन सं0 श्रभ् 14 क् 9368 (स्वीफ्ट डिजायर) कार को किराये पर लेकर आये थे तथा मालोघाट टोल टैक्स के आगे पेशाब करने के बहाने नीचे उतरे तथा हमारी टीम के सरगना सुशील ने चालक के मुह मे पिस्टल लगा कर, उसे डरा धमका कर मार पीट कर सीट के नीचे बैठा दिया। उसके बाद गाड़ी को रिकेश उर्फ वस्तिया चला कर थाना क्षेत्र चोपन के मंगलेश्वर मार्ग के अवई नहर पर जंगल मे छोड़ कर गाड़ी लेकर ओबरा चले गये। हमारे टीम सरगना सुशील उर्फ गुरु सोमवार को सांय सासाराम बिहार में जा कर किसी बड़े व्यवसायी की हत्या, लूट करने की योजना है। मेरे दोनो साथी सुशील उर्फ गुरु व दिलीप आगे जा चुके है तथा हमे बिहारध् झारखण्ड के बार्डर पर गाड़ी लेकर बुलाये थे। उन्ही के बताये अनुसार हम लोग जा रहे थे कि पकड़ लिये गये।