महिला अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप टीम की विजेता फलक नाज का प्रयागराज व्यापार मंडल ने किया सम्मान

प्रयागराज। व्यापार मंडल के द्वारा प्रयागराज की क्रिकेट स्टार महिला अंडर 19 टीम की विजेता फलक नाज का नागरिक अभिनंदन और सम्मान समारोह जिला कार्यालय पृथ्वी गार्डन सिविल लाइंस पर चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी और जिला प्रभारी महिला शिखा खन्ना के द्वारा फलक नाज को शॉल और माला पहिना कर सम्मान किया गया और संगठन की ओर से प्रयागराज रत्न की मानद उपाधि दिया गया संगठन की ओर से फलक नाज को शुभकामनाएं देते हुवे विक्ट्री लिखा हुवे केक कटवाया गया कार्यकर्म में बोलते हुवे जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी ने कहा की प्रयागराज व्यापार मंडल प्रयागराज के व्यापारियों के साथ साथ प्रयागराज के विभिन्न क्षेत्र में कार्य कर रहे नागरिकों को भी साथ लेकर चलता है प्रयागराज की बेटी फलक नाज ने अंतराष्ट्रीय पटल पर पुरे प्रयागराज का नाम रोशन किया है जिला प्रभारी महिला शिखा खन्ना ने कहा कि महिला व्यापार मंडल महिला सशक्तिकरण के लिए सतत प्रयासरत है प्रयागराज की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं या कार्य कर रहे हैं महिला व्यापार मंडल उन महिलाओं को अपने साथ जोड़ कर उनको आगे बढ़ाने का कार्य करता रहेगा आज फलकनाज को सम्मानित करके महिला व्यापार मंडल खुद अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहा है समाज के हर वर्ग की बेटी आज फलक से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े और देश प्रदेश के साथ-साथ प्रयागराज का भी नाम रोशन करें चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि संगठन का चेयरमैन होने के नाते मैं व्यक्तिगत तौर पर पहले से भी खिलाड़ियों की मदद करता रहा हूं आगे भी अगर किसी खिलाड़ी को या या किसी हुनरमंद को पैसे की वजह से दिक्कत आ रही हो तो संगठन उस को आगे बढ़ाने में पूरी मदद करेगा कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष सुशील जायसवाल के द्वारा किया गया।आज कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री सुशील शुक्ला उपाध्यक्ष प्रशांत पांडे युवा अध्यक्ष मुसाब खान अभिषेक गुप्ता शुभम शर्मा देव डायमंड अनु केसरवानी प्रियंका पाराशर अरोरा मधुमिता रेखा कनौजिया मोना भटनागर छाया शुक्ला मंजू गौतम मीना केसरवानी सुनीता चोपड़ा।