कैबिनेट मंत्री ने की पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या को दी नसीहत

फतेहपुर। प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या पर निशाना साधते हुए उन्हें अध्यन की नसीहत दी। कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए सपा व बसपा सरकार के कानून व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के कार्यो का बखान किया। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री इलाहाबाद झांसी शिक्षक विधायक चुनाव को लेकर जनपद के प्रक्षाग्रह में पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम विद्यालय के प्रबंधक प्रधानाचार्य की बैठक में पहुँचे थे। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य अभय प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, बिंदकी विधायक राजेंद्र पटेल, पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप धुन्नी सिंह, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, नमामि गंगे के जिला प्रमुख शैलेन्द्र शरण सिंपल द्वारा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एव कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का माल्यर्पण कर स्वागत किया। इस दौरान योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इलाहाबाद झांसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को संबोधित करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि दोनों ही सरकारें सबका साथ सबका विकास और सब के विश्वास पर काम कर रही हैं। कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों के सवालो का जवाब देते हुए स्वामी प्रसाद मौर्या के साधु संतों की तुलना आतंकवादी से करने वाले बयान पर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व मंत्री की सद्बुद्धि की कामना करते हुए उन्हें अध्ययन करने की नसीहत दी। सपा बसपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जाता था। जातिवाद क्षेत्रवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति करने वालों का कोई दल नहीं होता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी की अगुवाई में देश व प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।