महापुरुषों के कुर्बानियां से आजाद हो सका देश

जौनपुर । जनपद में 74 वाॅ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट में झंडारोहण किया गया और समस्त कर्मचारियों और अधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी द्वारा झंडारोहण के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि महापुरुषों के द्वारा दी गई कुर्बानियां के कारण ही देश आजाद हुआ और प्रगति के पथ पर दिन रात आगे बढ़ रहा हैं। उन्होंने कहा की आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम सभी लोग उन महान विभूतियों को याद करें जिनकी कुर्बानी के कारण हमे आजादी मिली है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चैहान ने कहा कि उन शहीदों को नमन करते है, आज हमें सोचने का दिन है कि आज हम क्या त्याग कर सकते है। उन्होंने कहा कि हमे आलस्य, निंदा आदि त्यागनें की आवश्यकता है और अपने दायित्वों और कर्तव्यों को निष्ठा पूर्वक करने की जरूरत है, यही हमारे लिए राष्ट्र के प्रति बलिदान होगा। नगर मजिस्ट्रेट देवेन्द्र सिंह ने कहा कि हम अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का सही ढंग से पालन करे यही देश के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होंगी। कवि प्रखर, कलेक्टेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। छात्राओ द्वारा राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया गया। सभी छात्राओ को जिलाधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और कार्यक्रम का संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया। जिला विकास अधिकारी बी.बी. सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आर०डी० यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। गणतंत्र दिवस समारोह पर पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देशन में किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा परेड का निरीक्षण किया गया। राज्यमंत्री ने कहा कि उन शहीदों को नमन करते है। महिला पुलिस, बाइक दस्ता, स्क्वायड दस्ता, क्राइम ब्रांच दस्ता, आर्म्ड पुलिस के दस्ते परेड में शामिल रहे। इसके अलावा अग्निशमन विभाग तथा पुलिस लाइन के स्कूली बच्चों ने भी परेड में विशेष प्रदर्शन किया। परेड के बाद पुलिस लाइन में विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।