किसानों के बैंक खाते को एन.पी.सी.आई. से लिंक कराना अनिवार्य

देवरिया।अग्रणी जिला प्रबन्धक अरूणेश कुमार ने बताया है कि  किसान दिवस की बैठक  में जनपद के कृषकों द्वारा उनके बैंक खातें को एन.पी.सी.आई. से लिंक नहीं करने की समस्या की चर्चा की गयी। जिससे उनके बैंक खातों में सरकारी अनुदान की धनराशि ट्रांसफर होने में समस्या हो रही है। इसके अनुपालन के क्रम में जनपद के बैंकों के समस्त शाखा प्रबन्धकों को अवगत कराया गया है कि वे जिन किसानों का बैंक खाता एन.पी.सी.आई. से लिंक नहीं हुआ है, उन किसानों के बैंक खातों को एन.पी.सी.आई. से लिंक कराना सुनिश्चित करें,  जिससे समस्त किसानों को शासकीय योजनाओं का लाभ निर्बाधित रूप से मिल सके।