दिवंगत स्वास्थ्य कर्मी के परिवार को तीन लाख की मदद

बांदा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ बांदा द्वारा दिवंगत स्वास्थ्य कर्मचारी के शोकाकुल परिवार को तीन लाख की आर्थिक मदद की गई। स्वास्थ्य विभाग में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में बृजेश यादव ब्लाक लेखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे, जिनका आकस्मिक निधन 27 नवंबर को हो गया था, जिसमे मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिला संरक्षक कुशल यादव एवं मंडल महामंत्री पंकज नामदेव की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष डा. मिलेंद्र सिंह एवं जिला महामंत्री शोभित गुप्ता द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनिल श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अजय एवं मंडलीय परियोजना अधिकारी आलोक के द्वारा स्व. ब्रजेश यादव की पत्नी को जनपद के समस्त ब्लाक, चिकित्सालय एवं मुख्यालयों में कार्यरत समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के सहयोग से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ जनपद इकाई द्वारा आर्थिक मदद के रूप में कुल तीन लाख रुपए की धनराशि प्रदान कराई गई। समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा स्व. ब्रजेश यादव को पुष्प अर्पित कर एवं कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री शोभित गुप्ता ने बताया कि संगठन द्वारा एकत्रित धनराशि शोकाकुल परिवार को दे दी गई है और संगठन लगातार कर्मचारी हित मानवता हित, इंसानियत हित कार्य करती रही है। कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष डा. कमलेश पटेल, ब्लाक लेखा प्रबंधक विजय लक्ष्मी, डा. प्रसून खरे, ब्लाक अध्यक्ष अनिल गुप्ता, लवलेश यादव, अवधेश द्विवेदी, अमित गुप्ता, अरुणेंद्र, सुनील त्रिवेदी, रामबरन यादव, जेपी तिवारी, मो. जीशान, प्रमोद यादव, आशीष राठौर, अमन गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारी गण, सक्रिय सदस्य, सहयोगी सदस्य, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।