धूमधाम से नगर में निकला प्रभात फेरी कलश यात्रा

धूमधाम से नगर में निकला प्रभात फेरी कलश यात्रा

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित अंबेडकरनगर बैजू बाबा बैजनाथ धाम व कड़े शीतला माता मंदिर परिसर में 12 वा स्थापना दिवस को लेकर मंगलवार को राबर्ट्सगंज नगर में गाजे-बजे के साथ निकाली गई कलश शोभायात्रा लगाए गए जय कारे। आयोजक बृजलाल सरोज व श्याम बाबू ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर परिसर बैजू बाबा बैजनाथ धाम व कड़े माता शीतला मंदिर पर दोनों भगवान का 12 वे स्थापना दिवस को लेकर बीते 2 दिनों से भजन कीर्तन संध्या का आयोजन किया जा रहा था वही मंगलवार को मंत्रिपरिषद से कलश यात्रा निकालकर रावटसगंज नगर भ्रमण करते हुए शीतला चैक धर्मशाला स्वर्ण जयंती चैक होते हुए मंदिर परिसर पुनह कलश यात्रा का समापन किया जाएगा इस दौरान विशाल भंडारा व अन्य कार्यक्रम का आयोजन होगा इस मौके पर भाजपा पूर्व चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता, मुकेश जसवाल ,राजेश गुप्ता, राजेश जसवाल ,राजेश बंसल, संजय, रामबाबू ,विजय ,आशा देवी, निशा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।