मानसी टाटा ने संभाली टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की कमान

नई दिल्ली। विक्रम किर्लोस्कर के निधन के बाद उनकी बेटी मानसी टाटा ने टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की चेयरपर्सन की कमान संभाल ली है। अब मानसी टाटा तत्काल प्रभाव से कंपनी की नई वाइस चेयरपर्सन होंगी। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के अलावा मानसी टोयोटा किर्लोस्क‎र ऑटो पार्ट्स की भी वाइस चेयरपर्सन होंगी। बोर्ड ने उन्हें कंपनी की कमान सौंपने का फैसला किया। मानसी टाटा विक्रम किर्लोस्कर की एकलौती बेटी है। उनकी आकस्मित मौत के बाद अब मानसी को कंपनी की कमान सौंप दी गई है। उनकी शादी साल 2019 में रतन टाटा के सौतेल भाई नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा के साथ हुई। इस नाते वो रतन टाटा की बहू हैं। मानसी और उनका परिवार बेहद सादगी भरा जीवन जीते हैं। मानसी किर्लोस्कर परिवार की पांचवीं पीढ़ी की वंशज हैं और परिवार की विरासत को आगे ले जा रही है। अमेरिका रे रोड आइलैंड स्कूल से डिजाइन की पढ़ाई करके लौटी मानसी को आर्ट्स का शौक है लेकिन अब वो कंपनी की कमान संभाल रही है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरपर्सन विक्रम किर्लोस्कर की 29 नवंबर को मृत्यु हो गई। 64 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। फॉर्च्यूनर और इनोवा जैसी कार निर्माता कंपनी टोयोटा को भारत में लाने का श्रेय विक्रम किर्लोस्कर को ही जाता है। 1997 में टोयोटा के साथ उनकी डील हुई जिसके बाद जापानी कार मेकिंग कंपनी ने भारत में कारोबार शुरू किया।