भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी जन समस्यायें

रुपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल बॉर्डर पर ग्राम पंचायत शिवपुर मोहनिया में विशाल जन संवाद भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्य अतिथि सुश्री अपिर्ता अपराजिता बड़ाजेन रुपईडीहा राम जानकी इंटर कॉलेज के पास अपने कार्यकर्ताओं के साथ रुक कर जन समस्याएं सुनी। उनके साथ शिव वीर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, संतोष जायसवाल प्रदेश प्रमुख, अध्यक्ष बृजेश पांडे जिला उपाध्यक्ष भाजपा, युवा मोर्चा अखिलेश यादव, महामंत्री युवा मोर्चा भाजपा शिवराज सिंह, मंडल युवा मोर्चा पंकज कश्यप, महामंत्री युवा मोर्चा शुभम पाठक, जिला प्रमुख युवा मोर्चा कार्यक्रम प्रभारी दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री अपिर्ता को नगर पंचायत रुपईडीहा के भाजपा सक्रिय कार्यकारिणी सदस्य रतन अग्रवाल, देवेंद्र पाठक, विजय त्रिपाठी, महाराज दीन वर्मा, अंजनी मित्तल, अरविंद शुक्ला, अशोक यादव, विजय सिंह, संतोषी निषाद, श्याम सिंह, अजय मिश्रा, भीमसेन मिश्रा, ललित त्रिपाठी, सर्वेश मिश्रा, नरेश सोनी आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी का सहयोग करें इस पर सभी लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।