1 किलो 650 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

रुपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमा क्षेत्र नगर पंचायत रुपईडीहा में स्थानी पुलिस ने मादक पदार्थ एवं तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 1 किलो 650 ग्राम गांजा बरामद किया है। यह जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा श्रीधर पाठक ने बताया कि थाने में तैनात उप निरीक्षक अश्विनी पांडेय, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र मोदनवाल कां. धीरज कुमार आदि की टीम सहाबा पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुख्तार अंसारी पुत्र रशीद अंसारी निवासी मधुबन को 1 किलो 650 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ स्थानीय थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय को रवाना किया गया।