एचआर और इंजीनियरिंग विभागों से 11 हजार कर्मचारियों की छंटनी करेगी टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में गिनी जाने वाली माइक्रोसॉफ्ट इस साल हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने वाली है। बताया जाता है कि यह छंटनी एचआर और इंजीनियरिंग विभाग में की जाने वाली है। कंपनी सूत्रों के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट अपने मानव संसाधन का 5 फीसदी कम करना चाहता है। इसका मतलब है कि कंपनी करीब 11000 लोगों को नौकरी से निकालेगी। हालांकि इस पर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट में छंटनियों का एक और दौर यह बता रहे कि हालात अभी सुधरने की बजाय और बिगड़ रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट अपने एचआर विभाग से 1/3 लोगों को बाहर कर सकती है। इस बार की छंटनी पिछले कई सालों में सबसे बड़ी होगी। कंपनी के पास 30 जून 2022 तक कुल 221000 का वर्किंग स्ट्रेंथ थी। इसमें से 122000 लोग अमेरिका में और बाकी 99000 अन्य देशों में कार्यरत थे।पिछले कई तिमाहियों में पर्सनल कंप्यूटर की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। इसकी वजह से कंपनी के विंडोज और अन्य डिवाइस की सेल भी काफी प्रभावित हुई है। यही कारण था कि पिछले साल जुलाई में कंपनी ने कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। कंपनी ने तब कहा था कि बहुत छोटी संख्या को बाहर किया गया है जबकि अक्टूबर में न्यूज वेबसाइट एक्सिओस ने बताया था माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 1000 लोगों की छंटनी की थी।माइक्रोसॉफ्ट ऐसी पहली टेक कंपनी नहीं है जो इस साल बड़े स्तर पर छंटनी करने की योजना बना रही है। इससे पहले अमेजन सेल्सफोर्स और कॉइनबेस की अगुआई में 91 टेक कंपनियों ने साल के पहले 15 दिनों में ही 24151 लोगों की छुट्टी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब गूगल भी बहुत बड़े स्तर पर छंटनी की तैयारी में लग गई है। कहा जाता है कि गूगल भी करीब 11000 लोगों की छंटनी करेगी। टेक कर्मचारियों के लिए साल 2022 भी काफी निराशाजनक रहा था। मेटा ट्विटर ओरेकल स्नैप और इंटेल समेत कई अन्य टेक कंपनियों ने पिछले साल कुल 153110 छंटनियां की थी। केवल नवंबर के महीने में ही 51489 लोगों को बाहर कर दिया गया था।