गोवंश को गुड़-खिचड़ी खिलाकर किया पूजन

बांदा। मकर संक्रांति पर्व के मौके पर राष्ट्रीय गौरक्षा संरक्षक दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गोवंशों को गुड़ और खिचड़ी खिलाई। इसके साथ ही गोवंशों का तिलक लगाकर पूजन-अर्चन किया।एक तरफ सरकार गोवंश के संरक्षण के लिए पूरे प्रयास कर रही है। दूसरी तरफ राष्ट्रीय गौरक्षा संरक्षक दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी गौवंश के संरक्षण और उनके चारा-भूसा के लिए चिंतित नजर आ रहे हैं। मकर संक्रांति पर्व के मौके पर संरक्षक दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गोवंश का तिलक लगाकर पूजन-अर्चन किया। इसके साथ ही गोवंशों को गुड़ और खिचड़ी खिलाई। इस दौरान रमाकांत शुक्ला अध्यक्ष, श्याम सुंदर तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंडल चित्रकूट, ऋषभ देव मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अक्षय कुमार मिश्रा संगठन महामंत्री पैलानी, चुन्नू नामदेव जिला प्रचार मंत्री, वीरेंद्र पाल तहसील सचिव पैलानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।