मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी सह भोज का आयोजन

रुपईडीहा, बहराइचं। इंडो नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र नगर पंचायत रुपईडीहा में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अशोक कुमार जिला कार्यवाहक एवं दिनेश कुमार अग्रवाल रहे। अशोक कुमार जिला कार्यवाहक ने मकर सक्रांति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहां कि मकर सक्रांति का पर्व सूर्य की उपासना प्रकृति की पूजा करने व उसके साथ तारतम्य स्थापित करने का अद्भुत आयोजन है। मकर सक्रांति पर्सन रानियों को सुरक्षा एवं सुविधा के लिए प्रशासन ने सभी प्रकार के व्यवस्था की है। नगर पंचायत रुपईडीहा में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। खिचड़ी सह भोज खाने वालों की पवित्र खिचड़ी खाने के लिए पूरा दिन लाइन लगी रही। कार्यक्रम के आयोजन में अंजनी कुमार मित्तल ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अनुज कुमार सिंह प्रधानाचार्य, आचार्य अनिल कुमार शर्मा ने बताया संघ का वट वृक्ष रूप शाखा है जो हिंदुत्व के लिए समाज आगे बढ़ाने का काम किया है। कार्यक्रम में डॉक्टर संत कुमार शर्मा, रतन कुमार अग्रवाल, कमल मद्धेशिया, विजय कुमार मित्तल, कल्लू भैया, अजय कुमार मिश्रा, भीमसेन मिश्रा, दिनेश कुमार अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अरविंद कुमार शुक्ला, आरती दीक्षित, बृज नरेश श्रीवास्तव, डॉ उमाशंकर वैश्य, संजय कुमार वर्मा, मनीराम शर्मा, केसरी प्रसाद सोनी, गज्जू, विजय सिंह, ललित त्रिपाठी, सर्वेश मिश्रा, देवेंद्र पाठक, चंद्रकांत मिश्रा, बलराम शुक्ला, कन्हैया अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, डब्बू, विवेक शुक्ला, प्रमोद गुप्ता, योगेंद्र शर्मा, मनोज प्रजापति, संत बाबा रामदास, दयाशंकर शुक्ल, जगदीश कौशल, राजकरण पांडे, नवनाथ वर्मा, सुरेंद्र मद्धेशिया, चंचल अग्रवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।