स्व0 ओम प्रकाश शर्मा के जन्म दिन समारोह का आयोजन

लखनऊ। शिक्षक संघर्षों एवं उपलब्धियों के महानायक शिक्षकों के मसीहा स्व0 ओम प्रकाश शर्मा के जन्म दिन समारोह का आयोजन आज जिलाध्यक्ष डा0 आर0के0 त्रिवेदी की अध्यक्षता में संगठन के केन्द्रीय कार्यालय 109 विधायक आवास, राजेन्द्र नगर लखनऊ में किया गया।संगठन के प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र ने संगठन के शिल्पी ओम प्रकाश शर्मा को याद करते हुए उनके संघर्षो एवं उपलब्धियों की विशेष चर्चा की और कहा कि शर्मा के नेतृत्व में शिक्षक शून्य से शिखर तक पहुॅच गए हैं। हमारे बीच उनके न रहने पर शिक्षकों के सामने सरकार की नीतियों को देखते हुए अब उपलब्धियों की रक्षा करना चुनौती है। डा0 मिश्र ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के वक्तव्य- ‘‘यदि पुरानी पेन्षन बहाल की जाती है तो देश के हालात श्रीलंका जैसे हो जाएगे‘‘, की कड़े शब्दों में निदा की।संगठन के जिलाध्यक्ष डा0 आर0के0 त्रिवेदी एवं जिलामंत्री महेष चन्द्र ने बताया कि वक्ताओं ने शर्मा जी के संकल्प – पुरानी पेन्षन की बहाली, शिक्षकों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन एवं सेवाशर्तो आदि को लागू कराने के लिए संगठन के द्वारा किए जाने वाले संघर्ष में शामिल होने की प्रतिबद्वता व्यक्त की।कार्यक्रम में अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश मिश्र, उ0प्र0 कर्मचारी महासंघ के संरक्षक एम0पी0 सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष रामेश्वर उपाध्याय, प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र, जिलाध्यक्ष डा0 आर0के0 त्रिवेदी, प्रदेशीय मंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, म्यूनिस्पल इण्टर कालेज सीतापुर के प्रधानाचार्य डी0एम0 रिजवी, वाराणसी मण्डल के अध्यक्ष रामानुज सिंह, लखनऊ के मण्डलीय अध्यक्ष तुलसी राम मिश्र, जिलामंत्री महेश चन्द्र, वीरेन्द्र राय, कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिंह,अनुराग मिश्र, डा0 एस0के0 मणि शुक्ल, योगेष्वर ऋषिकुल इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डा0 जी0 के0 मिश्र, विनीता श्रीवास्तव, डा0 पी0के0 पन्त, अनीता शर्मा, मनोज कुमार, शैलेन्द्र कुमार शुक्ल, आलोक पाठक, सुनील श्रीवास्तव, वेद प्रकाष, रजनेश कुमार शुक्ल के साथ जनपद के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।