पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व विधायक पं.राम हर्ष मिश्र

बहराइच। पूर्व विधायक महसी पंडित रामहर्ष मिश्र की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पंडित रामहर्ष मिश्र स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज महसी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यो को याद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कैसरगंज आनंद यादव रहे। सर्वप्रथम विद्यालय प्रांगण में स्थापित मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात बच्चों ने रंगारंग मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के पूर्व शिक्षक सुभाष त्रिपाठी द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान शारदा प्रसाद तिवारी द्वारा किए गए वंशी वादन ने सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि विधायक कैसरगंज आनंद यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज महान महापुरुष की पुण्यतिथि पर आना मेरा परम सौभाग्य है। सन 1963 में विद्यालय की स्थापना की कल्पना करना काफी रोचक है। मेरे पिता समान पूर्व विधायक महसी रामहर्ष मिश्र बहुत ही दूरदर्शी व्यक्ति थे, क्योंकि उन्होंने उस समय शिक्षा के लिए विद्यालय की परिकल्पना की जब इसके बारे में सोचना बहुत ही मुश्किल काम था। आज इस विद्यालय में 1860 बालक व बालिकाएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यह क्षेत्र का सौभाग्य है कि उन्होंने ऐसे महान व्यक्ति को चुनकर सदन में भेजा। इस विद्यालय को जो भी योगदान उनसे संभव होगा वह हमेशा करते रहेंगे। उन्होंने घोषणा की कि जो अधूरा बरामदा पडा हुआ है उसकी छत डलवाने के लिए ईस्टीमेट बनवाने के लिए उन्होने विद्यालय प्रबंधक देवेश चंद्र मिश्र से कहा कि स्टीमेट बनते ही इस बरामदे की अधूरी छत का निर्माण विधायक निधि से कर दिया जाएगा। विशिष्ट अतिथि संस्था प्रबंध समिति अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ पं रामछबीले शुक्ल ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों बाद भी ऐसी दूसरी विशाल संस्था की स्थापना आज तक नहीं हो सकी है। विशिष्ट अतिथि तुलसी जन्म भूमि न्यास के संस्थापक एवं सनातन धर्म परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ स्वामी भगवताचार्य ने कहा कि पूर्व विधायक पं रामहर्ष ने जिस सुचिता व पवित्रता से राजनीति को परिभाषित किया वह आज के तथाकथित सन्त व भगवाधारी नेताओं के लिए भी अनुकरणीय है। कार्यकम में सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन, व माल्यार्पण शाल्यार्पण कर सभी को आभार व धन्यवाद ज्ञापित करते हुए वर्ष में पुण्यतिथि पर एक बार उपस्थिति व इस शिक्षण संस्था को जीवंत एवं समाजोपयोगी व कल्याणकारी शिक्षाप्रद बनाए रखने में सबका इसी प्रकार सूक्ष्म सहयोग ही संस्था संस्थापक व पूर्व विधायक पं रामहर्ष मिश्र को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संयोजन सहित्यभूषण पुरस्कार प्राप्त कवि पं रामकरण मिश्र सैलानी ने किया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ महसी धर्मेंद्र अवस्थी, वरिष्ठ अधिवक्ता पं रामजी बाजपेयी, पूर्व प्राचार्य पं द्विजेन्द्र प्रसाद मिश्र, प्रधान प्रतिनिधि महसी उमाशंकर मिश्र, पूर्व प्रधान अर्जुन मिश्र, भानु प्रकाश बाजपेयी, रामसर्वज्ञ मिश्र, तीरथराम शुक्ल, माधवदीन मिश्र, पवन तिवारी, रामसँवारे द्विवेदी, राधाकृष्ण शुक्ल पथिक, अभिषेक यादव, साकेत भूषण तिवारी, अभय मिश्र, राजदेव मिश्र राजन, पुण्डरीक पाण्डेय, सतीश पाण्डेय, सुधीर मिश्र, अम्बरीष, विजय शुक्ल, रमेश तिवारी समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।