5 जनवरी को जिला मुख्यालयों पर ओम प्रकाश शर्मा का जन्मदिन मनाया जाएगा-डा0 आर0पी0 मिश्र

लखनऊ।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय नेतृत्व के आवाहन पर दिनांक 05 जनवरी, 2023 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर संगठन के शिल्पी ओम प्रकाश शर्मा का जन्मदिन मनाया जाएगा।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र ने बताया कि इसी कड़ी में अपने प्रिय नेता को याद करते हुए उनके द्वारा लिए गए संकल्प (यथा – पुरानी पेंशन की बहाली, निरूशुल्क चिकित्सा सुविधा, वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन एवं सेवाशर्तें, समाप्तकिए गए विभिन्न प्रकार के भत्तों की बहाली आदि) को प्राप्त करने हेतु हर प्रकार के संघर्ष के लिए तैयार रहेंगे।इसी के साथ बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के उस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए अपना विरोध प्रदर्शित करेंगे जिसमें उन्होंने कहा था कि ष्जिन राज्यों में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जा रही है वहां के हालात श्रीलंका जैसे हो जाएंगे।ष्यही स्व0 शर्मा जी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।लखनऊ के जिलाध्यक्ष डा0 आर0के0 त्रिवेदी एवं जिलामंत्री महेश चंद्र ने जानकारी दी है कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिनांक 05 जनवरी, 2023 को प्रातः 11रू30 बजे संगठन के केन्द्रीय कार्यालय – 109 विधायक आवास, राजेंद्र नगर लखनऊ में स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा का जन्मदिन मनाया जाएगा।