रसोई गैस के बाद सीएनजी-पीएनजी हुई महंगी

मुंबई। साल के पहले दिन जहां कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी देखने को ‎मिली। वहीं अब सीएनजी और पीएनजी भी मंहगी हो गई है। गुजरात में एक बार फिर से सीएनजी और पीएनजी की कीमत में इजाफा कर दिया गया है। गुजरात गैस की ओर से दोनों तरह के फ्यूल में 5 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। अब आईजीएल पर दिल्ली-एनसीआर और एमजीएल पर भी सीएनजी और पीएनजी के दाम में इजाफा करने का दबाव बढ़ गया है। गुजरात में सीएनजी और पीएनजी के भाव 5 फीसदी बढ़ गए हैं। गुजरात में सीएनजी के दाम 78.52 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर गुजरात गैस ने घरेलू पीएनजी के दाम में भी दजाफा किया है जिसके बाद पीएनजी के दाम 50.43 रुपये एससीएम पर आ गए हैं। इसके अलावा इंडस्ट्री को गैस की कीमत में राहत दी है। गुजरात गैस ने इंडस्ट्री गैस के दाम में गिरावट की है। इंडस्ट्री गैस को 7 रुपए प्रति एससीएम तक सस्ता किया गया है।