यूटेक ने चलाया ट्विटर अभियान

 करारी कौशाम्बी। प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप सरल के दिशा निर्देश पर पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार यूटेक पेंशन बहाली मंच के बैनर तले 1 जनवरी को कर्मचारी शिक्षक अधिकारी लामबंद हुए। कर्मचारी शिक्षक अधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए हैशटैग भारत मांगे पुरानी पेंशन को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर ट्रेंड कराया।यूटेक पेंशन बहाली मंच कौशांबी से जिला संयोजक अतमम अली ने बताया कि सम्पूर्ण भारतवर्ष के नेता चाहे वो पक्ष हों या विपक्ष पेंशन के नाम पर सब एक हो जाते हैं। खुद तो पुरानी पेंशन लेते हैं और कर्मचारियों के लिए नई पेंशन प्रणाली की वकालत करते हैं। अगर इतनी ही अच्छी है नई पेंशन तो खुद क्यों नहीं लेते। आज प्रदेश के सभी कर्मचारी शिक्षक अधिकारी संगठनों ने अखिल भारतीय पेंशन बहाली मंच के बैनर तले एकत्रित होकर ये अभियान चलाया है। हम आशा करते हैं कि आज के इस अभियान से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार तक कर्मचारी शिक्षक अधिकारियों का मेसेज अवश्य पहुंच गया होगा। अब और नहीं। अन्य राज्यों की भांति उत्तर प्रदेश सरकार को भी पुरानी पेंशन बहाल करनी होगी। यूटेक पेंशन बहाली मंच पेंशन बहाल होने तक लगातार संघर्षरत रहेगा। इस सफल आयोजन हेतु यूटेक कौशांबी प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सरल प्रांतीय मीडिया प्रभारी जे.पी. सेठ, अतुल मिश्रा वशिष्ठ, क्रांति सिंह, राकेश कुमार, अतुल अत्रेय, देवपाल सिंह राणा, हफीज अहमद, अजय कुमार व अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता है।