भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेसी रवाना

बांदा। कांग्रेस के सांसद एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की राष्ट्रीय भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेसियों का दल सोमवार को रवाना हो गया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकडत्रों की तादाद में कांग्रेसी गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए। मंगलवार को कांग्रेसी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो जाएंगे।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का कारवां लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यात्रा लगातार भ्रमण कर रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू के नेतृत्व में सैकडत्रों की तादाद में कांग्रेसी सोमवार को रवाना हो गए। मालुम हो कि गाजियाबाद लोनी से यह कांग्रेसजन मंगलवार को यात्रा में शामिल होंगे। पूर्व विधायक शिरोमणि भाई ने कांग्रेस का झंडा लहराकर झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। यात्रा में शामिल होने के लिए जाने वाले कांग्रेसी सुबह से ही जिला कांग्रेस कार्यालय में जमा हो गए थे। यात्रा में शामिल होने के लिए उत्साहित कांग्रेसजन राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। यूपी के क्षेत्र में जब तक यात्रा चलेगकी, यह लोग शामिल रहेंगे।