राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के नए पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन

बांदा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मासिक समीक्षा बैठक टीचर सोसाइटी भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने की। मंडल अध्यक्ष डा. शिव प्रकाश सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन मंत्री संतोष मिश्रा द्वारा संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कोषाध्यक्ष मनोज सिंह द्वारा समस्त ब्लाकों के सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह द्वारा संगठन के कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए बैठकों व ज्ञापन में समय से उपस्थित होने के लिए प्रेरित किया गया। उपाध्यक्ष विनोद शिवहरे ने संगठन के विस्तार की योजना पेश की। जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने कार्यकर्ताओं से समस्त ब्लाकों में संगठन के चुनाव की तैयारियों में जुटने का आवाहन किया। समस्त ब्लाकों से प्राप्त समस्याओं को संकलित कर शीघ्र ही ज्ञापन के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराते हुए हल कराने का आश्वासन दिया। मंडल व प्रदेश स्तरीय समस्याओं को शीघ्र ही मंडलीय व प्रांतीय पदाधिकारियों तक भेजने का निर्णय लिया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मंडल अध्यक्ष डा. शिव प्रकाश सिंह ने मंडल स्तरीय समस्याओं के निस्तारण के लिए शीघ्र ही मंडलीय अधिकारियों से संपर्क करने का आश्वासन दिया। जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष पद पर दिलीप सिंह, प्रचार मंत्री पद पर अमित वर्मा, दिनेश पटेल, इनायत बाबू, उपाध्यक्ष पद पर सुधीन्द्र बाबू दीक्षित, आडिटर पद पर राजेंद्र द्विवेदी, जिला प्रवक्ता पद पर चंद्रप्रकाश को मनोनीत किया। साथ ही रणवीर सिंह को जसपुरा ब्लाक संयोजक एवं बाबूराम को तिंदवारी ब्लाक संयोजक बनाया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रकाश सिंह, जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, महामंत्री भरत यादव, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह, संगठन मंत्री संतोष मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष विनोद शिवहरे, निशांत चौरसिया, संयुक्त मंत्री जूही शर्मा, बड़ोखर संयोजक सुधीन्द्र बाबू दीक्षित, अरविन्द विश्वकर्मा, नरैनी संयोजक मो. मुबीन, कमासिन संयोजक शिवपाल यादव, बबेरू संयोजक अनिरुद्ध पटेल, बिसंडा संयोजक अंकित द्विवेदी, बिंदेश साहू, अमित कुमार, अमरपाल सिंह, दिलीप सिंह, अरूण साहू, राजेंद्र कुमार द्विवेदी, दयाराम दिवाकर, कामता प्रसाद आदि शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मनोज सिंह ने किया।