खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

बांदा। शहर के श्रीकृष्णा आइडियल स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा भाजपा बालमुकुंद शुक्ला, महिला थानाध्यक्ष संगीता सिंह मौजूद रहीं। अतिथियों और स्कूल के प्रधानाचार्य सौरभ यादव ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, दौड़, भाला फेंक, मेढ़क दौड़ आदि खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ला ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अहम है। युवाओं को समय-समय पर खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहिए। इससे उनके भविष्य में अच्छा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि खेलकूद सफलता की कुंजी है। महिला थानाध्यक्ष संगीता सिंह ने कहा कि बच्चों को खेलकूद में रूचि होना चाहिए। स्वस्थ रहने के साथ उनका भविष्य उज्जवल होगा।