दिव्यांग कर्मचारियों व उनके परिवारजनों हेतु मनोरंजक पिकनिक का आयोजन

सोनभद्र। एनटीपीसी-विंध्याचल प्रबंधन द्वारा समय-समय पर अपने कर्मचारियों हेतु अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में मानव संसाधन विभाग द्वारा रविवार को दिव्यांग कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए मनोरंजक पिकनिक का आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र लेक पार्क विंध्यनगर में किया गया, जिसमें काफी संख्या में दिव्यांग कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों नें उत्साह के साथ भाग लिया।पिकनिक के दौरान विभिन्न वर्गों में कर्मचारियों, उनके परिवारजनों एवं बच्चों हेतु विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें पार्सल पास, बॉल हिट, अंताक्षरी एवं म्यूजिकल चेयर शामिल थे। पिकनिक के दूसरे सत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों नें गीत, भजन, कवितायें एवं चुट्कुले आदि प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में सभी दिव्यांग कर्मचारी एवं उनके परिवारजनों ने बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया और प्रतियोगिता का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में खेल के विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता दिव्यांग कर्मचारी एवं उनके परिवारजनों को पुरस्कृत भी किया गया। इस कार्यक्रम हेतु सम्पूर्ण व्यवस्थाएँ एनटीपीसी मानव संसाधन विभाग द्वारा की गई थी।