चन्दौली /सकलडीहा, अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज के महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा ने रचना आलोक सिंह देववंशी और सोनी पटवा को वाराणसी मंडल का उपाध्यक्ष नामित किया है। उनके चयन से संगठन की महिलाओं में हर्ष है।बीते दिनों वाराणसी मंडल का गठन किया गया था। इस क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुषमा जी ने संगठन की वरिष्ठ सदस्य रचना आलोक सिंह देववंशी और सोनी पटवा को वाराणसी मंडल का उपाध्यक्ष मनोनित किया गया है। रचना आलोक सिंह ने बताया कि संगठन के मजबूती के लिये सदैव संघर्ष जारी रहेगा। संगठन को प्रदेश से लेकर देश में गति दिया जायेगा। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष प्रमोद देववंशी, आरके देववंशी, विक्रम देववंशी, संरक्षक सुरेश लाल, आनंदी लाल आदि ने नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी है।
Share on Facebook
Follow on Facebook
Add to Google+
Connect on Linked in
Subscribe by Email
Print This Post