अजय राय पर से मुकदमा को वापस लेने की मांग

सोनभद्र। यूपी कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय पर मुकदमा दर्ज होने के आक्रोशित महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने बुधवार को महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष ऊषा चैबे के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुच कर विरोध प्रदर्शन कर उनके ऊपर किये गए मुकदमा को वापस लेने की मांग की, मांग पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस दौरान महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष ऊषा चैबे ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कांग्रेस नेत्री सोनिया गाँधी जी को कई बार अमर्यादित और असंसदीय भाषा का प्रयोग किये और बीजेपी के तमाम नेता कांग्रेस नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करते रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी में खलबली मची हुई है। प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ साजिश के तहत गलत मुकदमा दर्ज कराया गया हैं। अजय राय ने अपने बयान में कहा था कि अमेठी में ईरानी जी दिखाई नही देती है, वही की जनता ये कहती है कि ईरानी जी लटके झटके दिखाकर चली जाती है। सामान्य रूप से यह भाषा पूर्वांचल में बोली जाती है। यह अमर्यादित या असंसदीय भाषा नहीं है। बीजेपी सरकार में सत्ता के इशारे पर मुकदमा दर्ज करना लोकतंत्र की हत्या है। उषा चैबे ने कहा कि जनपद की महिलाओं पर उत्पीड़न और अत्याचार होने पर पुलिस प्रशासन इतनी तत्परता नहीं दिखाती। जिला उपाध्यक्ष विमला देवी और शहर उपाध्यक्ष बेबी सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोग मुकदमा से डरने वाले नही है। महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष आकृति निर्भया ने कहा कि बीजेपी सरकार मुकदमा दर्ज कर लोगो की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उक्त मौके शान्ति विश्वकर्मा, रेनू शुक्ला, नीलम, विमला देवी, ज्ञानमती, निर्मला, ममता पांडेय, राधिका, बचनी, मुनक्का, सीमा, राजकुमारी, पुनवासिया, सुगिया, भुनेश्वर, सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहे।