बरहनी ब्लाक के असना क्रय केंद्र पर भष्टाचार की शिकायत

बरहनी (चंदौली)ब्लाक के ओयरचक गाँव के चंदन सिंह ने असना गाँव में संचालित धान क्रय केंद्र पर बड़े पैमाने पर भष्टाचार का आरोप लगाया और उन्होंने कहा कि नंबर लगाने वाले किसान धान बेचने के लिए क्रय केंद्र का चक्कर काट रहे है। लेकिन केंद्र प्रभारी के द्वारा दलालों से पैसा लेकर धान क्रय किया जा रहा है। डिप्टी आरएमओ सौरभ यादव ने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारी के उपर लगे आरोपों की विभगीय जाँच कराई जाएगी।बरहनी ब्लाक के विभिन्न गाँवों के किसानों के द्वारा बड़े पैमाने पर धान की खेती की जाती है। ऐसे में किसानों से उनकी उपज खरीदने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा असना गाँव में सरकारी क्रय केंद्र खोला गया है। जहाँ किसानों से बारी-बारी से धान क्रय करने के लिए प्रभारी को निर्देश दिया गया है। लेकिन ओयरचक गाँव निवासी चंदन सिंह के द्वारा नंबर लगाने के बाद भी उनका धान नहीं खरीदा गया। किसान 15 दिनों से क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहा है। चन्दन सिंह ने बताया कि धान बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसने राजस्व विभाग से सत्यापन कराया। इसके बाद असना क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए नंबर लगा दिया। परन्तु केंद्र प्रभारी के द्वारा उनकी बातों को अनसुना कर दिया। बताया कि केंद्र पर दलालों से पैसा लेकर उनके धान की तौल कराई जा रही है। वहीं जो किसान पैसा नहीं दे रहे उनके उपज की तौल नहीं हो पा रही है। चंदन सिंह के साथ एक दर्जन किसानों ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ जांच कराने के लिए अफसरों से मांग की है।