कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पहुंची अयोध्या

अयोध्या। खबर यूपी के जनपद अयोध्या से है। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश के विभिन्न राज्यों से भ्रमण करते हुए आज अयोध्या जनपद के विधानसभा बीकापुर से होते हुए ।लाखो की संख्या में पुरुष व महिलाओं समेत जलालपुर होते हुए भरतकुंड पहुंची। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में दर्जनों वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कांग्रेस पार्टी से रहे पूर्व सांसद निर्मल खत्री का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत भी किया। कांग्रेश की भारत जोड़ो यात्रा भरतकुंड से होकर फतेहगंज अयोध्या के लिए रवाना हुई। भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने से पहले कांग्रेसियों ने मंच के माध्यम से बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आए प्रदेश अध्यक्ष और प्रांतीय अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत भी किया मीडियाकर्मियों से मुखातिब होते हुए प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक हिंदूवादी पार्टी है। उन्होंने कहा जिस तरीके से हिमाचल प्रदेश के नतीजे सामने आए हैं ।उससे जाहिर होता है कि भारतीय जनता पार्टी का भागने का समय आ गया है। उन्होंने कहा 80 परसेंट चैनल बीजेपी के हैं। जो उन्हीं के इशारे पर मनगढ़ंत खबरें प्रकाशित करते हैं। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहां कि ।भारतीय जनता पार्टी एक जुमला वादी पार्टी है। अध्यक्ष ने यह भी कहां हिमाचल प्रदेश में 97 पर्सेंट हिंदू हैं। फिर भी आधे से ज्यादा आबादी हिंदू होने के नाते वहां की जनता ने उनको खादेडने का काम किया है। उन्होंने कहा आने वाले समय में यह एक शुभ संकेत की तरफ इशारा कर रहा है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में क्षेत्र वा समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।और जोश व उत्साह से गदगद दिखे। व्यवस्थापक अमरनाथ यादव उर्फ नागराज ने प्रांतीय अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत भी किया।