मऊ।आज जिलाधिकारी अरुण कुमार ने धान क्रय केंद्र सदर (बी) का आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र पर उपस्थित किसान राम जन्म यादव पुत्र स्व.राजबली यादव से वार्ता कर धान क्रय केंद्र की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली।इस दौरान जिलाधिकारी ने स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन क्रय पंजिका आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इस धान क्रय केंद्र पर अपने धान की बिक्री कर चुके कुछ किसानों से मोबाइल से वार्ता कर कुल धान बिक्री की स्थिति के साथ ही भुगतान की स्थिति की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने धान की नमी एवं धान तोलने में प्रयुक्त होने वाले वजन मशीन की वास्तविक स्थिति की भी जानकारी ली। इस दौरान डिप्टी आर.एम.ओ. ने बताया कि इस केंद्र पर कुल 56 किसानों के सापेक्ष 53 किसानों के धान खरीद के मूल्य का भुगतान भी हो चुका है। धान की अग्रिम लॉट एफ.सी.आई. को भेज दी गई है, स्वीकृति प्राप्त होते ही गोदाम से धान भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। जिलाधिकारी ने शीघ्र ही धान भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए, जिससे गोदाम खाली हो सके एवं किसानों को क्रय केंद्रों पर धान बेचने में सहूलियत हो सके।साथ ही गोदाम भरे होने के कारण किसानों को क्रय केंद्रों से वापस न लौट ना पड़े।उन्होंने किसानों के भुगतान भी तत्काल कराने के निर्देश डिप्टी आर.एम.ओ. को दिए। जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी को किसानों को सरकार द्वारा प्रदत सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही किसी भी दशा में क्रय केंद्र से किसानों के वापस न लौटने की स्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।शिकायत पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी।निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी विपुल सिन्हा, तहसीलदार सदर संजीव कुमार एवं अन्य सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारी उपस्थित थे।
Share on Facebook
Follow on Facebook
Add to Google+
Connect on Linked in
Subscribe by Email
Print This Post