सीबीसी की प्रदर्शनी का केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने किया अवलोकन

वाराणसी | केंद्रीय संचार ब्यूरो,सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय,भारत सरकार  द्वारा काशी तमिल संगमम,वाराणसी  में लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का रविवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री, अनुराग सिंह ठाकुर ने अवलोकन किया और उन्होंने तमिलनाडु के समाज-सुधारकों, क्रांतिकारियों व स्वतंत्रता सेनानियों-धीरन चिन्नमलै,रानी वेलु नचियर, वेल्लोर स्तंभ, मरुधु ब्रदर्स,ओडिवीरण, पुली थेवर, वीरपंडिया कत्ताबोम्मन,मवीरण अलगुमुथु कोने व वाराणसी में हुए विकास कार्यो के लगे चित्रों को गौर से देखा और  प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए इसे रोचक एवं सूचनाप्रद बताया।मणिपुर के राज्यपाल डॉ एल गणेशन ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसे ज्ञान व मनोरंजन का संगम बताया। जे एस पब्लिक स्कूल,वाराणसी सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और देश की आज़ादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जाना,साथ ही तमिल कलाकार,असहयोग आंदोलन,सविनय अवज्ञा आंदोलन,भारत छोड़ो आंदोलन,1945  के नौसेना विद्रोह,शिमला समझौता,1947 में देश की स्वतंत्रता के बारे में जानकारी ली। प्रतिदिन की भांति आज भी सीबीसी, वाराणसी  द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसके विजेताओं तनिष्का सिंह,बृजलाल कुमार,हिमांशु गुप्ता,आयुषी सिंह,संजय दुबे,इच्छा दुबे को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी,केंद्रीय संचार ब्यूरो,वाराणसी डॉ लालजी एवं जयकिशन परिहार,क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी,मैनपुरी ने किया।