कांग्रेस जनो ने हिमाचल में सरकार बनने तथा सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर केक काटकर खुशियां मनाई

चंदौली।मुग़लसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कालीमहाल स्थित पार्टी कैम्प कार्यालय पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर केक काटकर एवं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर एक दुसरे को मिठाई खिलाकर कांग्रेसजनो ने खुशीयां मनाया।इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि सोनिया जी त्याग की प्रतिमूर्ति व दुनिया के सशक्त महिलाओं में एक है।उन्होंने सत्ता त्याग कर यह साबित किया कि आज कुर्सी के लालच में किसी भी स्तर तक चले जाने वालों से मिलो आगे है, जब वे संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की चेयरमैन थी।दस साल के सरकार में जननी सुरक्षा अभिनियम , मिड डे मिल , राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम ,शिक्षा का अधिकार, मनरेगा, सूचना का अधिकार सहित कई गरिबो के हित की कल्याणकारी योजनाये ग़रीबों के लिए हितकारी साबित हुई। आज ग़रीब जनता महँगाई , बेरोज़गार का दंश झेल रही है।कहा कि हिमाचल की जनता ने कांग्रेस को अपना आशीर्वाद देकर जो विश्वास जताया है उन उम्मीदों पर पार्टी खरा उतरेगी। हिमाचल प्रदेश की जनता ने नफ़रत छोड़ मोहब्बत और विकास को चुना है।इस मौक़े पर आनन्द शुक्ल, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसीफ, नेहाल अख्तर बाबू, दशरथ चौहान, सरदार सतपाल सिंह, मो आफताब, राधेश्याम रघुवंशी, डा नन्दलाल प्रसाद, उषा यादव, अनवर सादात, फैयाज अंसारी, अनिल कुमार योगी, मृत्युंजय शर्मा, प्रमोद मौर्या, मोहन गुप्ता, पंकज कुमार, भोला प्रसाद गुप्ता, रमेश सिंह रामा आदि लोग थे।