गंगा में नहाने गया किशोर डूबा

चहनियां।बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर गांव निवासी शिक्षक विक्रमा चौरसिया का 15 वर्षीय पुत्र अभिषेक चौरसिया बुधवार को गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद हुआ। मृतक के घर आज बारात आने वाली है। जिसमें भोजन बनाने के वास्ते सब्जी लाने सैदपुर सब्जी मंडी में गया था।मारूफपुर निवासी विक्रमा चौरसिया प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। वहीं उनकी पत्नी सुनीता शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत है। आज उनके घर लड़की की शादी के लिए बारात आने वाली थी। शादी में भोजन बनाने में लगने वाली सब्जी लाने लिए मृतक अभिषेक अपने दो साथियों के साथ सैदपुर गया।जहां तीनों ने गंगा स्नान की बात करते हुए सैदपुर गंगा तट पर पहुंचकर स्नान करने लगे। स्नान करते वक्त अभिषेक गहरे पानी में चला गया और समाहित हो गया। उसे डुबता देख साथ गये युवक हतप्रभ हो गए और हो हल्ला मचाने लगे। जिसपर स्थानीय गोताखोर किशोर को ढूंढने का प्रयास किये किन्तु सफलता नही मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सैदपुर पुलिस ने जाल आदि के माध्यम से युवक का शव बरामद किया।