मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हुआ आयोजन

चन्दौली।समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सकलडीहा ब्लाक के न्यू कृष्णा गार्डेन परिसर में भाजपा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह,मुख्य विकास अधिकारी अजीतेंद्र नारायण,उप जिला अधिकारी,पुलिस क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ एव चहनिया ब्लाक परिसर में मुख्य विकास अधिकारी अजीतेंद्र नारायण,संसद प्रतिनिधि की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। पूरी विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ सकलडीहा में 47 हिंदू जोड़े एवम 1 मुस्लिम जोड़े कुल 60 जोड़ों का विवाह व ब्लाक चहनिया परिसर में 47 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।सभी वर-वधुओ को भाजपा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह,ब्लाक प्रमुख सकलडीहा,जिला पंचायत सदस्य,उप जिलाधिकारी,पुलिस क्षेत्राधिकारी,जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एडीओ पंचायत ग्राम प्रधान सकलडीहा द्वारा प्रमाण पत्र सौंपा गया।इसी क्रम में ब्लाक चहनिया परिसर में 48 जोड़ों जिसमे 47 हिन्दू रिवाज एवम 1 मुस्लिम रिवाज़ से विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभी जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र एव सुखमय जीवन यापन के लिए मंगलकामना/आशीर्वाद दिया गया।मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अंतर्गत सरकार की ओर से प्रति जोड़े के लिए कुल रुपए 51 हजार जिसमें 31 हजार।