यात्रियों की सुविधा का रखें ख्याल: डीपीओ

बांदा। रेलवे स्टेशन का विस्तारीकरण किया जाना है। इसके लिए उच्चाधिकारियों का आवागमन बना हुआ है। शनिवार को झांसी मंडल के सीनियर डीपीओ ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने रेल कर्मियों से कहा कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। सीनियर डीपीओ राजेंद्र सिंह ने शनिवार की सुबह रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके अलावा सामुदायिक केंद्रों व सहायता केंद्रों की व्यवस्था को देखा। निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां पाए जाने पर उन्होंने रेल अधिकारियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीपीओ ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए तत्परता से कार्य करें। बताया कि शौचालय, सहायता केंद्रों पर व्यवस्था ठीक मिली। स्टेशन परिसर का विस्तारीकरण होना है। इसके अलावा रेल लाइन का दोहरीकरण भी होना है। इसी के चलते रेल अधिकारियों का आवागमन बना हुआ है।