एनटीपीसी विंध्याचल में उल्लास के साथ मनाया गया विश्व दिव्यांग दिवस

सोनभद्र। एनटीपीसी विंध्याचल प्रबंधन द्वारा परियोजना के विभिन्न विभागों/अनुभागों में कार्यरत दिव्यांग कर्मचारियों हेतु प्रशासनिक भवन के सी वी रमन सभागार में विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया, जिसमें उपस्थित सभी दिव्यांग कर्मचारियों का स्वागत पुष्प देकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) ई सत्य फनी कुमार एवं विशिष्ट अतिथि काउन्सलर डीपीएस स्कूल डॉ.सुषमा प्रभु उपस्थित रही। कार्यक्रम की शुरुआत एनटीपीसी गीत के द्वारा किया गया। तदोपरांत काउन्सलर डीपीएस स्कूल डॉ.सुषमा प्रभु द्वारा दिव्यांग कर्मचारियों हेतु प्रश्नोतरी का आयोजन किया गया। तत्पश्चात मोटिवेशनल विषय पर आधारित प्रस्तुति दी गई, जिसमें उन्होनें 19 वर्षीय गोल्ड मेडलिस्ट वल्र्ड राइफल शूटिंग अवनी लेखरा की जीवनी से संबन्धित विषयों पर प्रकाश डाला। फनी कुमार नें अपने उद्बोधन में सभी को विश्व दिव्यांग दिवस की बधाई दी, तथा उन्होनें दिव्यांग कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि आप सभी समाज के गौरव हैं और हर बुलंदियों को छू सकते है। अगर हमारे मन में जज्बा है तो हमारे बीच में कोई भी चीज रुकावट नहीं डाल सकती। उन्होनें यह भी कहा कि पूरी आबादी की 7 से 10 प्रतिशत आबादी दिव्यांगजनों की है, जिनके सहयोग के बिना राष्ट्र का विकास मुमकिन नहीं है।इसके पश्चात सभी दिव्यांग कर्मचारियों नें सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में एनटीपीसी विंध्याचल के दिव्यांग कर्मचारियों नें हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत आभा नें प्रार्थना से की। तदोपरांत अजय कुमार बेहरा, रविन्द्र मिश्रा ने अपने मधुर गीत के माध्यम से सबका दिल जीत लिया। इसके पश्चात वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) पुर्णिमा चतुर्वेदी नें अपनी गजल सुनाकर सबको तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही कल्याण सिंह नें अपने कविता एवं शायरी से सबको खूब हँसाया। तदोपरांत सभी दिव्यांग कर्मचारियों हेतु मजेदार गेम भी खेलाया गया, जिसमें सभी कर्मचारियों नें बढ़-चढ़ कर भाग लिया।इसके पश्चात दिव्यांग कर्मचारियों एवं एनटीपीसी विंध्याचल प्रबंधन की बैठक में सभी दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा पिछली बैठक में उठाए गए विषयों पर हुई प्रगति पर चर्चा की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी दिव्यांग कर्मचारियों से चर्चा करना एवं उनकी चुनौतियों व सुझावों पर मंथन करना था। इस बैठक में सभी दिव्यांग कर्मचारियों नें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने-अपने विचारों को वरिष्ठ प्रबंधन के समक्ष चर्चा हेतु प्रस्तुत किया। मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), ईएस फनी कुमार नें दिव्यांग कर्मचारियों की लगन एवं निष्ठा की प्रशंसा की तथा कर्मचारियों को प्रबंधन के समर्थन का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सभी दिव्यांग कर्मचारियों को महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), ई एस फनी कुमार, चेयरमेन (नेफ़ी) उमेश कुमार, सभी महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष, अनुभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारीयों एवं यूनियन व एसोसिएशन के अधिकारियों द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ प्रबन्धक (मानव संसाधन) कामना शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।