कोहली और रोहित के बीच अनबन की खबरों को शास्त्री ने बताया अफवाह

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम के अहम बल्लेबाजों में से एक हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने भारत के लिए अपना अहम योगदान दिया है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही थीं। यह तब हुआ जब कोहली ने कप्तानी से हटने का फैसला किया था। हालांकि अब इस बारे में पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने बात की है। पूर्व कोच के मुताबिक यह महज एक अफवाह थी। कोहली लंबे समय से अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। इसकारण उन्हें कप्तानी से भी हाथ धोना पड़ा। लेकिन हाल ही में टी20 वर्ल्ड के दौरान कोहली का प्रदर्शन देखने के बाद लगता है कि वह इस तरह की बल्लेबाजी के लिए अपनी क्षमता बचा कर रखी थी। एशिया कप में भी कोहली ने बेहतरीन शतक से अपनी फॉर्म हासिल कर ली थी। वर्ल्ड कप के दौरान रोहित और विराट के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिला था। पाकिस्तान के खिलाफ विराट की मैच विनिंग पारी के बाद कप्तान ने रन मशीन को कंधो पर उठा लिया था। दोनों के बीच दोस्ती को फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था। पूर्व भारतीय कोच ने दोनों खिलाड़ियों के बीच अनबन की बात को विपरीत प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा ‘दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है। दोनों खिलाड़ियों के बीच अच्छा तालमेल है। दोनों ही खिलाड़ियों के पास इन सभी चीजों के लिए समय नहीं है।