भारत जोड़ो यात्रा के प्रचार-प्रसार व समर्थन के लिए शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा करेंगे-संजय सिंह

लखनऊ।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय सिंह ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा माह जनवरी (2023) के प्रथम सप्ताह के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्षगण अपने- अपने प्रभार क्षेत्र के जनपदों में भारत जोड़ो यात्रा के प्रचार- प्रसार व समर्थन के लिए शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा करेंगे।प्रवक्ता संजय सिंह ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी के निर्देश पर यह प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी के प्रभार क्षेत्र पश्चिमी उत्तर,अवध जोन एवं देवीपाटन में नकुल दुबे जी पूर्वांचल में विधायक वीरेन्द्र चैधरी जी प्रयागराज प्रांत में अजय राय जी बुंदेलखंड तथा कानपुर प्रांत मेंr अनिल यादव तथा ब्रज जोन में प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित के नेतृत्व में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी।प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा का मूल उद्देश्य उत्तर प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बरोजगारी से जूझ रहे युवाओं की फीसवृद्धि एवं बेरोजगारी की समस्या, प्रदेश में बढ़ते अपराध, चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, प्रदेश के किसानों को खाद की समस्या, चीनी मिलों द्वारा किसानों को भुगतान न किये जाने की समस्या, डेंगू, चिकुनगुनिया ने प्रदेश की स्वास्थय व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है,मरीजों को सरकारी अस्पतालों में उचित इलाज तक नहीं मिल पा रहा है। प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों को बेड तक उपलब्ध नहीं।उम्मीद में कि आप पर भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री इन समस्याओं को दूर करने के बजाए सिर्फ चुनाव में व्यस्त हैं इसलिए उत्तर प्रदेश में भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी।