सपा का दूसरे दिन नगर पंचायतों में पद यात्रा संपन्न

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी का पदयात्रा जनपद सोनभद्र में आज दूसरे दिन नगर पंचायत चुर्क गुरमा नगर पंचायत चोपन नगर पंचायत डाला नगर पंचायत नगर पंचायत रेणुकूट नगर पंचायत पिपरी में संपन्न हुआ। जिसमें समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं आम जनता ने भाग लिया। समाजवादी पार्टी का यह पदयात्रा अभिषेक यादव एवं राघवेंद्र के नेतृत्व में अन्य जनपद से होते हुए जनपद सोनभद्र में दूसरे दिन भी पदयात्रा निकाली गई जिसमें जनपद के कोने-कोने से आम जनता ने भाग लिया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए अभिषेक यादव एवं राघवेंद्र ने कहा कि यह पदयात्रा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली गई है। जिस तरह से पदयात्रा में आम जनता का सैलाब उमड़ रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के नीतियों से नफरत करने लगी है। पदयात्रा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष एवं निवर्तमान जिला महासचिव और पूर्व चेयरमैन मोहम्मद शईद कुरैशी ने कहा कि भाजपा सरकार जनता से नहीं मांगती वोट पुलिस प्रशासन भाजपा के लिए वोट मांग रही है। भाजपा को जनता के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। पदयात्रा में नगर पंचायत चुर्क गुरमा नगर पंचायत चोपन नगर पंचायत डाला नगर पंचायत रेणुकूट नगर पंचायत पिपरी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं आम जनता ने भाग लिया।