संविधान दिवस के अवसर पर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों एवं शैक्षणिक

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में सर्वप्रथम अपर जिलाधिकारी सहदेव कुमार मिश्र ने संविधान की उद्देशिका हम, भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्वसम्पन्न समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता, प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता, सुनिश्चित करने वाली बन्धुता बढ़ाने के लिए दृढसंकल्प होकर अपनी संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर 1949 ई. (मिति मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी, संवत दो हजार छह विक्रमी) को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं का वाचन किया। अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) ने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को शपथ दिलायी कि हम सत्य निष्ठा से प्रतिज्ञान करते है कि भारत के संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों का पालन करेंगे।संवैधानिक आदर्शाे, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज व राष्ट्रीय प्रतीकों का आदर करेंगे। देश की संप्रभुता अखण्डता की रक्षा करेंगे। महिलाओं का सम्मान करेंगे। हिंसा से दूर रहकर बंधुता बढ़ाएगें। सामासिक सस्कृति का संवर्द्धन व पर्यावरण का संरक्षण करेंगे। वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करेंगे। सार्वजनिक सम्पत्ति की रक्षा करेंगे। व्यक्तिगत व सामूहिक गतिविधि में उत्कृष्टता बढ़ाएगें। सबको शिक्षा के अवसर प्रदान करेंगे एवं स्वतंत्रता आन्दोलन के आदर्शाे को बढ़ावा देंगे।तथा सविधान के मार्ग पर चलकर राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने का आवाहन किया। अपर जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि संविधान दिवस के दिन आप सबके साथ यहाँ उपस्थित होकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। हम सब जानते हैं कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश हैं। 73 वर्ष पहले हमारे संविधान निर्माताओं ने स्वाधीन भारत के उज्जवल भविष्य के दस्तावेज को यानी हमारे संविधान को अंगीकार किया था तथा भारत की जनता के लिए आत्मार्पित किया था। लगभग 7 दशक की अल्प अवधि में भारत के लोगों ने लोकतांत्रिक विकास की एक ऐसी अद्भुत गाथा लिख दी, जिसने समूची दुनिया को विस्मिृृत कर दिया।उन्होने कहा कि हर वर्ष 26 नवंबर का दिन देश में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। 26 नवंबर, 1949 को ही देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। हालांकि इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था। भारतीय संविधान में सभी वर्गाे के हितों के मद्देनजर विस्तृत प्रावधानों को शामिल किया गया है। सर्वाेच्च न्यायालय की विभिन्न व्याख्याओं के माध्यम से भी बदलती परिस्थितियों के अनुसार विभिन्न अधिकारों को इसमें सम्मिलित किया गया। उन्होने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक को समता का समान अवसर संविधान ही देता है तथा हम सभी को संविधान की मूल भावना का आदर करतेहुए मिल जुलकर रहना चाहिए ताकि हमारा देश प्रदेश दिन प्रतिदिन उन्नति व प्रगति के मार्ग पर निरन्तर अग्रसर होता रहें। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र ने कहा कि संविधान देश में शासन के लिए आधार प्रदान करता है, जो यह सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है कि सभी के हितों और जरूरतों को ध्यान में रखा जाए। भारत विविधताओं का देश है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक फैले विशाल भारत देश में सैकड़ों भाषाएं, बोली, पहनावे, खान-पान और अन्य विविधताएं देखने को मिलती हैं। ऐसे में संविधान ही वह एक कड़ी है जो हर भारतवासी को एक साथ पिरोती है। संविधान देश को हर नागरिक को एक समान अधिकार देता है और एक समान नियमों में बांधता भी है। इसी प्रकार से विकास भवन में जिला विकास अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी कार्यालयों में उप जिलाधिकारियों द्वारा संविधान की उद्देशिका का पाठन किया गया। इसी प्रकार से राजकीय इण्टर कॉलेज, सिरसिया ठकुराई खैरपुर, सोनभद्र में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा बड़ी धूमधाम के संविधान दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम समस्त शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारी व छात्र-छात्राओं को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलायी गयी।तत्पश्चात संवैधानिक मूल्यों एवं मूलभूत सिद्धान्तों पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन कराया गया। इसी प्रकार से राजकीय बालिका हाई स्कूल चतरा में 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर छात्र छात्राओं के द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता,पोस्टर प्रतियोगिता, प्रतियोगिता एवं संविधान के उद्देशिका का पाठन किया गया एवं संविधान के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई।इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि अधिकारी सुशील कुमार सिंह, प्र0 उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र आर0पी0 गौतम, सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री जगरूप सिंह पटेल, नाजिर अमूल कुमार वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव, राजीव शुक्ला सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कार्मिकगण उपस्थित रहें।