सचिन कमाई के मामले में अब भी शीर्ष पर, विराट दूसरे और धोनी तीसरे नंबर पर

मुम्बई। विश्व क्रिकेट में सबसे धनी पांच क्रिकेटरों में से तीन भारतीय और दो विदेशी हैं। सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी , विराट कोहली के अलावा इसमें रिकी पोंटिंग और ब्रायन लारा जैसे क्रिकेटर शामिल हैं। इन क्रिकेटरों में से केवल आज विराट कोहली ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और धोनी आईपीएल खेलते हैं। बाकि ने खेल से संन्यास ले लिया है। सचिन , धोनी और विराट साल 2022 के सबसे धनी क्रिकेटरों में शामिल हैं। ये खिलाड़ी विज्ञापन और कारोबार से भारी कमाई कर रहे हैं। सचिन और धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है जबकि विराट अभी खेल रहे हैं। वह वेतन और केन्द्रीय अनुबंध से ही करोड़ों की रकम कमा रहे हैं।सचिन तेंदुलकर : साल 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले सचिन का क्रिकेट करियर सबसे लंबा रहा है। उन्होंने 24 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बड़े रिकार्ड अपने नाम किये हैं। आज भी दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं। संन्यास के एक दशक के बाद भी विज्ञापन जगत में वह छाये हुए हैं। उनका देश और विदेश के कई ब्रांड के साथ करार हैं। जिनसे वह करोड़ों रुपये कमाते हैं। वह करीब 170 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक होंने के साथ ही कमाई के मामले में नंबर एक स्थान पर हैं विराट कोहली : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक हैं। विराट की सालाना औसत कमाई करीब 15 करोड़ रुपये है। वह भारतीय क्रिकेट टीम के ग्रेड ए के अनुबंधित खिलाड़ियों में शामिल हैं। इस अनुबंध के अनुसार उन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके अलावा वह आईपीएल से भी जमकर कमाई करते हैं। कोहली की कुल संपत्ति करीब 127 मिलियन डॉलर है और वह दूसरे नंबर पर हैं। महेन्द्र सिंह धोनी : पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह ने दो साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था पर आईपीएल और विज्ञापन की दुनिया में आज भी वह छाये हुए हैं। धोनी कई ब्रॉन्ड से जुड़े हैं। धोनी ने एक फिल्म प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया है। इसके अलावा वह इंडियन सुपर लीग में चेन्नईयिन एफसी फुटबॉल टीम के भी मालिक हैं। वह धोनी सेवेन नाम से एक फैशन एंड लाइफस्टाइल ब्रांड भी चलाते हैं। इस अलावा भी कई कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी है। धोनी 113 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक होने के साथ ही तीसरे नंबर पर हैं। रिकी पॉन्टिंग : पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग सबसे अमीर क्रिकेटरों की सूची में चौथे नंबर पर हैं। पॉन्टिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने दो बार विश्वकप जीता है। विश्व के सबसे सफलतम क्रिकेट कप्तानों में से एक रिकी पॉन्टिंग 2022 में 95 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक होने के साथ ही चौथे नंबर पर हैं। . वो एडिडास, प्यूमा, रेक्सोना, वाल्वोलिन, कूकाबुरा बैट्स और कई अन्य कई ब्रॉन्ड्स को एंडोर्स करते हैं। इसके अलावा, वो विभिन्न चैनलों पर कमेंट्री भी करते हैं। आईपीएल में भी उनके पास कोच की जिम्मेदारी है। ब्रायन लारा : वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज रहे ब्रायन लारा के पास तकरीबन 68 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। उनके नाम टेस्ट मैच की एक पारी में 400 रन बनाने का विश्वक रिकार्ड है। लारा के पास कई कंपनियों के विज्ञापन हैं। इसके अलावा वह एमआरएफ से भी जुड़े हैं। वह कमाई के मामले में पांचवें नंबर पर हैं।