मनप्रीत टोक्यो ओलम्पिक के लिए भारतीय हॉकी टीम के कप्तान नियुक्त

हॉकी|हॉकी इंडिया ने अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को मंगलवार को टोक्यो ओलंपिक खेलने जाने वाली 16 सदस्यीय भा इंडिया ने टोक्यो ओलंपिक के लिए मनप्रीत सिंह को पुरुष हॉकी टीम का कप्तान नियुक्त किया है। हॉकी इंडिया ने इसके अलावा अनुभवी डिफेंडरों बिरेंद्र लाकड़ा और हरमनप्रीत सिंह को टीम के उप कप्तान के रूप में नियुक्त किया है जो टीम के नेतृत्व समूह का भी हिस्सा हैं।उल्लेखनीय है कि मनप्रीत की कप्तानी में टीम ने पिछले चार वर्षों में कई मील के पत्थर स्थापित किए हैं जिसमें 2017 में एशिया कप 2018 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी और 2019 में एफआईएच सीरीज फाइनल जीतना शामिल है। मनप्रीत सिंह की अगुआई में टीम ने भुवनेश्वर में एफआईएच पुरुष विश्व कप 2018 के क्वार्टर फाइनल में भी जगह बनाई थी। कोरोना महामारी के कारण शेड्यूल के बाधित होने से पहले टीम ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2020 में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। मनप्रीत का यह तीसरा ओलंपिक होगा। उनके नेतृत्व में टीम ने अपनी विश्व रैंकिंग में भी सुधार किया है। फिलहाल वह चौथे नंबर पर है।