उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप  में मनाया गया

प्रयागराज।रेलवे बोर्ड के निर्देश के अनुपालन में उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप  में मनाया गयाl ज्ञात हो कि, बहादुर  आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने हेतु तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण  और राष्ट्रीय गौरव वीरता आतिथ्य के भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने में आदिवासियों के प्रयासों को मान्यता देने हेतु प्रतिवर्ष 15 नवम्बर  को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में प्रातः 11:00 बजे महाप्रबंधक कार्यालय ,उत्तर मध्य रेलवे , मुख्यालय प्रयागराज में जनजातीय गौरव दिवस 2022 के अवसर पर कर्मचारियों के मध्य जागरूकता हेतु निबंध लेखन प्रतियोगता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगता की अध्यक्षता अजय कुमार श्रीवास्तव , प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी द्वारा की गयी। निबंध लेखन प्रतियोगता का आयोजन एच. एन . चौधरी , उप मुख्य कार्मिक अधिकारी /सामान्य के निर्देशन में किया गया।कार्यक्रम का संचालन आदेश कुमार मिश्र , सहायक कार्मिक अधिकारी , मुख्यालय ने किया।इस अवसर पर मुख्यालय में कार्यरत कर्मचारियों ने पूरे उत्साह से बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लिया।उपरोक्त अवसर पर भारत स्काउट गाइड संगठन द्वारा प्रश्नोत्तरी , पेंटिंग , एवं नृत्य प्रतियोगता का कार्यक्रम आयोजित किया गया।उत्तर मध्य रेलवे स्काउट गाइड एवं प्रयागराज मंडल स्काउट गाइड के संयुक्त तत्वावधान में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पूजा रानी विश्वकर्मा प्रथम रेनू कुमारी द्वितीय सारिका सिंह तृतीय रेनू यादव एवं ऋतु सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। क्विज कंपटीशन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, इसमें आकाश यादव प्रथम, ज्योति यादव, द्वितीय  अंकिता शर्मा तृतीय तथा रेनू यादव तथा सारिका सिंह को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।सभी कार्यक्रम में पहले तीन विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं दो प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गए।इस अवसर पर आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में आयुषी श्रीवास्तव प्रथम,  अभिषेक व अंकिता शर्मा द्वितीय पूजा शर्मा तृतीय आशुतोष व प्रियंका राय, ऋतु सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया इन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मुकेश कुमार कुलश्रेष्ठ , राज्य सचिव, भारत स्काउट गाइड व उप मुख्य कार्मिक अधिकारी / निर्माण एवं औ. स. तथा आदेश कुमार मिश्र , सहायक  राज्य सचिव भारत स्काउट गाइड व सहायक कार्मिक अधिकारी/ मुख्यालय, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड की सहभागिता प्रशंसनीय रही I