स्मृति जयंती समारोह में सरदार पटेल को किया नमन

बबेरू। कस्बे के एक मैरिज हाल में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर स्मृति जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सूबे के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, सांसद, विधायक शामिल हुए। सभी लोगों ने सरदार पटेल को नमन करते हुए पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को अवगत कराया गया।मैरिज हाल में आयोजित स्मृति जयंती समारोह की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह सचान, विशिष्ट अतिथि के रूप में बांदा चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, अयोध्या सिंह पटेल रहे। वहीं आए हुए सभी अतिथियों के द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दिया और उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने के लिए सभी लोगों ने लिया। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अपने कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को अवगत कराया। वही आने वाले नगर निकाय चुनाव के बारे में भी भाजपा के प्रत्याशियों का समर्थन करने के लिए सभी से आग्रह किया।इधर, जब कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री राकेश सचान चलने लगे तो मीडिया के लोगों ने औगासी यमुना नदी पक्के पुल को चालू न होने की बात कही। इस पर उन्होंने कहा कि जल्द ही पुल को चालू करवा कर इसमें सरकारी रोडवेज बसें को चलाने का काम किया जाएगा। कुछ दिन के बाद इस पक्के पुल का आवागमन सुचारु रुप से चालू करने के लिए उद्घाटन भी किया जाएगा। इस मौके पर बबेरू पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, धनराज सिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह, जगराम सिंह किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष विजयपाल सिंह, राजा दीक्षित, विष्णु प्रताप सिंह, डा. एसएस भारतीय, अजय सिंह पटेल, आशीष कुमार गुप्ता अंशु, ब्लाक प्रमुख कमासिन रावेद्र गर्ग, महिला मोर्चा से मधु गुप्ता, सुनीता भारतीय, गीता श्रीवास्तव, सुशीला नामदेव, प्रीति गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रमोहन श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।