वालीबाल टीमें चैंपियनशिप के लिए होंगी रवाना

बांदा। जिला वालीबाल एसोसिएशन के सचिव शिवकुमार गुप्ता ने बताया कि जनपद की पुरुष तथा महिला टीमों का दल जनपद मऊ में 9 नवंबर से 13 नवंबर तक आयोजित स्टेट वालीबाल चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए टीम कोच तथा टीम मैनेजर के साथ रवाना होगी। ज्ञातव्य हो कि जनपद की सीनियर महिला वालीबाल टीम प्रथम बार इस प्रतिष्ठित स्टेट चैम्पियनशिप में अपनी दावेदारी पेश कर रही है। इस अवसर पर दोनों ही टीमों को पूर्व वालीबाल खिलाड़ियों तथा खेल पदाधिकारियों अशोक कुमार त्रिपाठी जीतू,  शिवकरन सिंह (पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी), सबल सिंह (पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी), गजराज सिंह, हसनुद्दीन सिद्दीकी, मेजर मिथलेश पांडे (प्राचार्य), सुरेन्द्र सिंह (पूर्व प्राचार्य), रणवीर सिंह, अशोक तिवारी, नंदलाल सिंह (पूर्व प्राचार्य), अंकित कुशवाहा (डायरेक्टर भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कालेज), मंगल प्रसाद प्रजापति (उप प्रधानाचार्य), रमाकांत त्रिपाठी, रामबहादुर उर्फ बब्बन, मुन्नू सिंह, शैलेन्द्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।