युवावस्था में जरुरी है रीढ़ की हड्डी का बचाव

जब से कम्प्यूटर्स, टी वी का चलन बढ़ा तबसे हमारे बैठने उठने के ढंग में बहुत बदलाव आया, इसके साथ नवयुवकों में लेपटॉप का चलन बढ़ने से भी एक स्थान में लम्बे समय तक बैठने से बहुत अधिक रीढ़ की हड्डी में तकलीफ बढ़ी हैं। वर्क फ्रॉम होम और आईटी. कंपनी में बैठने का काम होने से और शरीरीक श्रम का अभाव भी सहायक होता हैं। रीढ़ के साथ हड्डियों का मजबूत होना बहुत जरुरी हैं। एक बार हमारी हड्डी रोगग्रस्त होने पर जीवन भर परेशानी उठानी पड़ेगी। ३० साल के बाद रीढ़ की हड्डी कमजोर होनी शुरू हो जाती है। इसलिए आपको अपनी डआहार में रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने वाले आहार को शामिल करना चाहिए। वरना कमजोर रीढ़ की हड्डी के लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है।शारीरिक ताकत और संतुलन के लिए हड्डियों का मजबूत होना जरूरी है। जब हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, तो जिंदगी एक बुरे सपने जैसी हो जाती है। इन हड्डियों में रीढ़ की हड्डी सबसे पहले कमजोर होती है। जो कि ३० साल की उम्र से अपनी ताकत खोने लगती है।कमजोर रीढ़ की हड्डी के लक्षण क्या हैं?रीढ़ की हड्डी कमजोर होने से गर्दन में दर्द, कमर में दर्द, चलने-फिरने में परेशानी, कूल्हों में दर्द हो सकता है। वहीं, आपके हाथ, पैर या तलवे सुन्न भी हो सकते हैं। इसलिए 30 से पहले अपनी आहार में इन फूड्स पोषक तत्वों को जरूर शामिल करें।पौधों से मिलने वाला प्रोटीन रीढ़ की हड्डी मजबूत बनाने के लिए पौधों से मिलने वाला प्रोटीन बहुत फायदेमंद है। यह नॉन-वेज फूड से मिलने वाले प्रोटीन से ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके लिए आप चिया सीड्स, दालें और बीन्स का सेवन करें।
सब्जियां
सब्जियां खाना आपकी पूरी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन यह कमर के लिए खासतौर से फायदेमंद होती है। कुछ हरी सब्जियां कमर की समस्याओं को बढ़ने नहीं देती हैं। इन सब्जियों में पालक, ब्रॉकली, केल आदि शामिल हैं, जो स्पाइन की संक्रमण को रोकती हैं।
डेयरी उत्पाद
३० के बाद रीढ़ की हड्डियों के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है। कैल्शियम पाने का बेहतरीन सोर्स डेयरी उत्पाद हैं। आप चीज़, दूध और दही खाकर पर्याप्त कैल्शियम पा सकते हैं। हालांकि, इसका अत्यधिक सेवन करने से बचें। ऐसा करने से आपकी रीढ़ की हड्डी मजबूत बन जाएगी।
जड़ी-बूटी
३० साल के बाद डाइट में कुछ जड़ी-बूटियों को जरूर शामिल करें। यह हड्डियों में होने वाली सूजन से बचाव करेंगे। इसके लिए आप हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं और खाने में हल्दी, दालचीनी, अदरक, तुलसी आदि को भी डाल सकते हैं।
गहरे रंग वाले फल
रीढ़ की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए ताजे फल का सेवन फायदेमंद होता है। लेकिन गहरे रंगों वाले फलों को ही चुनें। रीढ़ की हड्डी के लिए बेरीज काफी लाभदायक होती है। लेकिन डेयरी उत्पाद की तरह इसका अत्यधिक सेवन भी नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही खाएं।
सुबह कुछ समय निकालकर तेल मालिश करे, थोड़ा व्यायाम करे, ध्यान, योग करे।
अश्वगंधा चूर्ण, शतावरी चूर्ण, च्यवनप्राश अवलेह, अश्वगंधारिष्ट लाभकारी होते हैं।