8 नवंबर को 86 मिनट का रहेगा पूर्व चंद्रग्रहण, उत्तरी अमेरिका में साफ दिखाई देगा

वॉशिंगटन। साल का आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण 8 नवंबर को दिखाई देगा। उत्तरी अमेरिका में लोग चंद्रग्रहण को पूरी तरह से साफ-साफ देख सकते हैं। पिछले पूर्ण चंद्रग्रहण के लगभग एक साल बाद चंद्रमा को फिर से पृथ्वी की छाया पूरी तरह से ढकने वाली है। पूर्ण चंद्रग्रहण उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और पूर्वी एशिया में 8 नवंबर को दिखाई देगा। दरअसल 8 नवंबर को पूर्ण चंद्रगहण के बाद ये 7 सितंबर 2025 तक दिखाई नहीं देगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण के तक होने की भविष्यवाणी की गई है। मध्य ग्रहण 8 नवंबर को 10:59 यूटी पर होगा। ये चंद्रग्रहण मई में हुए चंद्रग्रहण की तुलना में ज्यादा चमकीला होगा। चंद्रगहण के दौरान छाया चंद्रमा को पर्याप्त रूप से हल्का कर देती है। ग्रहण के सभी चरण लगभग सभी के लिए एक साथ होते हैं, लेकिन हर जगह ये पूर्ण चंद्र ग्रहण नहीं दिखेगा। अगर मौसम साफ रहा, तब पश्चिमी उत्तरी अमेरिका में 8 नवंबर के तड़के घटना को साफ देखा जा सकता है।अमेरिकी महाद्वीप में आंशिक ग्रहण मध्यरात्रि के एक घंटे बाद शुरू होगा। हवाई में पूरी रात ग्रहण देखा जा सकेगा, क्योंकि यहां चंद्रमा सीधे ऊपर की ओर होगा। महाद्वीप के अंतिम हिस्सों में चंद्र ग्रहण या तो चरणों में या आंशिक दिखाई देगा। जबकि पूर्वी तट के लोग चंद्रग्रहण खत्म होते ही सीधे सूर्योदय देख सकते हैं। दक्षिण अमेरिका ग्रहण के शुरुआती चरण को देख सकेगा जबकि मध्य अमेरिका में कुछ ज्यादा समय तक इसका आनंद लिया जा सकेगा। छह घंटे तक चलने वाले इस चंद्र ग्रहण को भारत के पूर्वी हिस्सों और मध्य हिस्सों में शाम 4:50 -5:30 पर देखा जा सकेगा। एक चंद्रग्रहण तब होता है, जब सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी चंद्रमा पर पड़ने से रोक देती है। इस दौरान सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है। पृथ्वी के बीच में होने से चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है। समय और घूर्णन के साथ ये छाया कम और ज्यादा होती रहती है। ग्रहण के दौरान चांदी की तरह चमकने वाला चंद्रमा नारंगी या लाल रंग में बदल जाता है। पहले चंद्रमा पूरी तरह परछाई में जाता है, बाद में ये वापस प्रकाश से चमकने लगता है। चंद्र ग्रहण को आप सामान्य आंखों से देख सकते हैं।