सतर्कता जागरूकता के लिए उत्तर मध्य रेलवे कर रहा लोकमाध्यमों का प्रयोग

प्रयागराज।वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 31.10.2022 से 06.11.2022 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष के सतर्कता जागरूकता सप्ताह का विषय ” भ्रष्टाचार मुक्त भारत – विकसित भारत” है। इसी क्रम में रेल कर्मियों और आमजन के मध्य सतर्कता जागरूकता हेतु विभिन्न माध्यमों से प्रचार किया जा रहा है। इन प्रचार प्रसार कार्यक्रमों के क्रम में सभी स्थानों, कार्यालयों एवं स्टेशनों पर भी परंपरागत लोकमाध्यमों, सांस्कृतिक कार्यकमों, गीतों, काव्य पाठ नाटिकाओं और नुक्कड़  नाटक आदि का वृहत स्तर पर प्रयोग किया जा रहा है। इसके तहत उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में भी उत्तर मध्य रेलवे के कर्मियों, स्काउट एवं गाइड की टीम तथा सांस्कृतिक टीम द्वारा सतर्कता जागरूकता प्रसारित की जा रही है। संदीप कुमार, रंजीत कुमार गुप्ता, सुश्री रक्षा श्रीवास्तव और रमाशंकर यादव द्वारा गाए जा रहे गीत मन की वीणा और सजन रे झूठ मत बोलो…की भ्रष्टाचार से डरो… , संतोष कुमार द्वारा मनुष्यों के कार्य का घर पर क्या असर होता है को समाहित करते हुए की जा रही हास्य प्रस्तुति, स्काउट एवं गाइड की टीम द्वारा भ्रष्टाचार की थीम पर की जा रही नाटिका और अंजलि शर्मा, दीप्ति तॉंती,  गंगा सागर प्रसाद, भरत कुमार हांडा,  नीरज श्रीवास्तव, संतोष कुमार, धैर्य हांडा,  सुश्री रक्षा श्रीवास्तव, अंकित तिवारी, अनूप आर्या एवं अविनाश दुबे की प्रस्तुति नाटिका- असर (कर्मों का….),  नवल किशोर की  व्यंगात्मक  काव्य प्रस्तुतियां  बहुत सराही जा रही हैं। रेल अधिकारियों एवं कर्मियों का मानना है कि, यह प्रस्तुतियां काफी प्रभावी हैं और ये माध्यम जनजागरूकता प्रसारित करने में काफी सहायक है तथा इनका अधिकाधिक प्रयोग किया जाना चाहिए। ये सभी कार्यक्रम नवीन कुमार, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक सहित देवेन्द्र सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी (इंजीनियरिंग) धर्मेन्द्र कुमार, उप. मुख्य सतर्कता अधिकारी (बिजली) के मार्गदर्शन में तैयार कर प्रस्तुत किए जा रहे है।