जेल अधीक्षक बनने पर ऋषभ को आचार्यों ने किया सम्मानित

फतेहपुर। आचार्यकुलम ने 2021 पीसीएस परीक्षा में सफलता पाकर जेल अधीक्षक बनने वाले ऋषभ द्विवेदी पुत्र गंगा प्रसाद द्विवेदी निवासी सिविल लाइन का सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें नगर के प्रमुख गणमान्य प्रबुद्धजनों ने जिले का गौरव बढ़ाने पर हार्दिक अभिनंदन किया।कार्यक्रम में आचार्यकुलम संस्थापक आचार्य विनोद शुक्ला ने ऋषभ के चयन पर हर्ष जताया। साथ ही माल्यार्पण के बाद अंग वस्त्र के साथ श्रीराम चरितमानस पुस्तक भेंट की। उनके मंगल यशस्वी जीवन की कामना भी की। अशोक तपस्वी ने जनपद का नाम रोशन करने एवं उनके भविष्य माल्यार्पण कर स्वागत किया। सम्मान समारोह में राम वन गमन पथ की यात्रा पूरी कर आए पांच सदस्यीय दल का भी स्वागत अभिनंदन किया गया। जिसमें सभी यात्रियों को अंगवस्त्र एवं राम चरित मानस की पुस्तक भेंट की गई। राम वन गमन पथ अत्यंत दुर्गम होने के बाद यात्रा सकुशल पूरी करने वाले जनपद के प्रथम यात्री दल बनने का अवसर प्राप्त हुआ। जो सौभाग्य का विषय है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुशील मिश्रा एडवोटेट, संजय मोदनवाल, अशोक बाजपेई, पंकज त्रिवेदी, बच्चा तिवारी, मनोज द्विवेदी, अरविंद मिश्रा एडवोकेट, आशीष गौर एडवोकेट, रमानाथ, जयपाल सिंह, विद्याभूषण तिवारी, जागृति तिवारी, प्रदीप तिवारी, सुरेश श्रीवास्तव, चंद्रिका शुक्ला, विकास मंच से राम प्रकाश मौर्या, शोभा सिंह, शिवानी, वीपी पांडेय, रवि दुबे, शिशिर श्रीवास्तव, राज कुमार मिश्रा, राम गोपाल त्रिवेदी आचार्य शिव गोविंद सागर पाटिल भी शामिल रहे।