विराट टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

एडिलेड। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली अब टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। अब तक यह रिकार्ड श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर महेला जयवर्धने के नाम था। जयवर्धने ने 20 विश्व कप में 1016 रन थे। विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में 16 रन बनाते ही महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12 रन बनाने के साथ ही टी20 विश्वकप में अपने 1000 रन पूरे किये थे। बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट 64 रन बनाकर नाबाद रहे। जयवर्धने ने टी20 विश्व कप के 31 मैचों में 39.07 के औसत और 134.74 के स्ट्राइक से 1016 रन बनाये थे। वहीं कोहली ने केवल 25 मैच में ही 83.41 के औसत और 131.71 के स्ट्राइक रेट से 1017 रन बनाये हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 89 रन रहा है।सबसे अधिक रन बनाने वालों की सूची में विराट और जयवर्धने के अलावा किस भी बल्लेबाज के 1000 रन से अधिक नहीं हैं। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 965 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा 919 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं।
टी20 विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी इस प्रकार हैं :
1017 – विराट कोहली (23 पारियां)
1016 – एम जयवर्धने (31 पारियां)
965 – क्रिस गेल (31 पारियां)
921 – रोहित शर्मा (34 पारियां) ।